खागा। धाता कस्बा स्थित भांग की दुकान में बुधवार की सुबह मृत मिले युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में डाक्टर ने शव का बिसरा सुरक्षित किया हैं।
खखरेरू थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव निवासी राजू त्रिवेदी अपने साथी बबलू पंडित निवासी रक्षपालपुर के साथ मंगलवार की शाम को धाता के लिए निकला था। जहां दोनों ने शराब का सेवन किया।
राजू अधिक नशे में था तो वह चल नहीं पा रहा था। ऐसे में बबलू पंडित ने उसे धाता भांग की दुकान के बाहर छोड़ दिया और खुद घर आ गया। बुधवार की सुबह राजू के घरवालों ने पूछा तो बबलू ने बताया कि नशे के कारण वह बेसुध हो गया था।
तो वह उसे भांग की दुकान के बाहर छोड़कर घर आ गया था। परिजन धाता पहुंचे और दुकान के सेल्समैन को बुलाया तो उसने बताया कि रात में जब राजू बेसुध था, तो उसने दुकान के अंदर उसे लिटा दिया था।
जब शटर खुला तो राजू त्रिवेदी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।