मृतक अनिकेत की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। घर के बाहर खेलते समय शनिवार को एक मासूम पास स्थित तालाब में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। खोजबीन में तालाब से उसका शव मिला।
ललौली थानाक्षेत्र के बनरसी मजरे महाराजपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह चौहान का बेटा अनिकेत चौहान (02) शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। वह खेलते हुए गायब हो गया।
उसकी मां हेमा देवी घबरा गई। वह बच्चे की गांव में खोजबीन करने लगी। कोई पता नहीं लगा। इधर बच्चे के पिता प्रदीप और गांव के अन्य लोग भी उसकी तलाश में जुट गए।
घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब किनारे पहुंचे। इसके बाद तालाब में खोजबीन हुई, तो बच्चे का शव मिला। शव मिलते ही कोहराम मच गया। मां हेमा ने बताया कि वह घरेलू कामों पर व्यस्त थी। तभी बच्चा खेलते-खेलते तालाब में चला गया। मासूम दंपती का इकलौता पुत्र था।
रोते बिलखते अनिकेत के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR
इसी तालाब में डूबने से हुई बच्चे अनिकेत की मौत। संवाद- फोटो : FATEHPUR