फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से पति ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फोन पर पत्नी को तीन तलाक देने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर नौ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का पति मुुंबई में रहता है। उसने छह माह पहले पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

ललौली कस्बा निवासी अफसाना ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसका निकाह 2007 में ललौली कस्बे के युसुफ अली के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा।
इसके बाद पति यूसुफ अली के साथ मुंबई में रहने लगी थी। जहां जेठ रिजवान अली, इरफान अली, असरफ, सास सफीकुन्निशा, जेठानी शबनम, कहकशा, नौशीन व भतीजे आसिफ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे व उसकी दोनों बच्चियों को करीब छह माह पहले घर से निकाल दिया। इसका वाद कोर्ट में दायर किया था।
पति व ससुराली मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इसी खुन्नस में उसके पति ने 18 नवंबर 2021 को फोन करके गाली गलौज किया और ससुरालियों के कहने पर फोन में ही तीन तलाक दे दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें