पुरस्कार व प्रमाण पत्र के साथ विजयी प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। तहसील क्षेत्र के बरएपुर गांव स्थित साधू शरण सिंह इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर की ओर से ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक साधू शरण सिंह ने किया।
बालीबॉल प्रतियोगिता में कबरा गांव की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में हकीमपुर खंतवा गांव की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर दौड़ में खखरेरू निवासी मोहम्मद शोएब, 100 मीटर दौड़ में बैरी गांव निवासी धीरेंद्र कुमार सोनकर ने पहला स्थान हासिल किया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सफल प्रतिभागियों को टी-शर्ट और प्रमाण पत्र सौंपा गया।
इसके बाद बताया गया कि बहुत जल्द ही छात्राओं के लिए सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्लेष कुमार सिंह, क्रीड़ा अध्यापक समाज कल्याण विभाग महेंद्र सिंह, अभय प्रताप सिंह, सचिन सिंह, विजय शंकर द्विवेदी, अखिलेश सिंह, श्रवण द्विवेदी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन सोमदत्त पाल ने किया।