फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा, पल्स में फंसे रुपये का भुगतान कराने में उतरी कांग्रेस

विज्ञापन
शास्त्री चौराहे में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सहारा और पल्स में आरडी व एफडी की मियाद पूरी होने के बाद रुपये लेने के लिए भटक रहे लोगों के पक्ष में कांग्रेस उतरी है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर इन कंपनियों के खाता धारकों को रुपये दिलाने का मुद्दा उठाया। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कमेटी के कार्यकर्ता मंगलवार को पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि आरडी व एफडी में लाखों लोगों का रुपया फंस हुआ है।
गरीब व सामान्य स्तर के लोगों की मोटी रकम की लूट घसोट इन कंपनियों ने की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया जा रहा है।
जिनका रुपया फंसा है, उनको कांग्रेस वापस दिलाने की लड़ाई लड़ेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी शुक्ला, राजीव लोचन निषाद, शिवाकांत तिवारी, विकास मिश्र, अजय अवस्थी, आशीष गौड़, ओम चंद्र मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें