कंपनी बाग में प्रशिक्षण लेते, प्रयागराज से आए माली अभ्यार्थी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रयागराज के खुसरूबाग में माली का प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थी मंगलवार को जिला भ्रमण पर आए। यहां केवीके थरियांव, उद्यान विभाग के कंपनी बाग और अकोड़िया में प्रगतिशील किसान रमेश सिंह के कृषि फार्म का भ्रमण किया। उन्हें बागवानी तैयार करने और उसके फायदे बताए गए।
थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने अभ्यार्थियों को कंपोस्ट खाद बनाने का तरीका बताया। कहा कि बागवानी के लिए सिंचाई और निगरानी बहुत जरूरी है।
उद्यान विभाग के कंपनी बाग प्रभारी शब्बीर हुसैन ने कहा कि बागवानी व सब्जी की खेती के लिए पहले नर्सरी तैयार करनी पड़ती है। जहां पर नर्सरी तैयार करना हैं, उसमें कंपोस्ट खाद का प्रयोग करें।
इसके बाद नर्सरी में बुवाई करें। 20 से 25 दिन बाद पौधों को रोपित करना चाहिए। उद्यान विभाग के योजना प्रभारी जयनेंद्र तिवारी ने कहा कि घर के सामने खाली पड़े स्थानों पर सब्जी आसानी से तैयार की जा सकती है। घरेलू खर्च की बचत होगी।