फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 हजार कार्डधारकों को दिया गया राशन के साथ मुफ्त चना, नमक, रिफाइंड

विज्ञापन
शहर के शादीपुर में राशन की दुकान में कार्ड धारक महिला को मुफ्त राशन वितरित करते कोटेदार कमलेश कुम - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की रसोई का बजट कम करने के लिए कोटे की दुकानों से पहले चरण के गेहूं, चावल के साथ चना, रिफाइंड तेल और नमक का वितरण रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन 61 हजार कार्ड धारकों को मुफ्त खाद्यान्न बांटा गया। जिले में पांच लाख कार्डधारक हैं, जिन्हें 20 दिसंबर तक निशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने हथगाम ब्लाक के मऊपारा गांव में निशुल्क राशन का वितरण शुरू कराया। उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाएं बताई।
यहां डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक भाष्कर मिश्रा, संतोष गुप्त मौजूद रहे। सदर विधायक विक्रम सिंह ने रानी कालोनी में सरकारी राशन की दुकान पर जाकर खाद्यान्न वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

यहां अपर एसडीएम अंजू वर्मा, कविता रस्तोगी, बच्चा तिवारी मौजूद रहे। खागा विधायक कृष्णा पासवान ने नंदपुर स्कुरी गांव में कार्ड धारक विनीता, सियाकली, रन्नो, पुष्पा, लालता, सुमन, उत्तरा को खाद्यान्न के साथ एक-एक किलो तेल, नमक, चना भी दिया।
यहां पूर्ति निरीक्षक हरीश कुमार सानी, कोटेदार रामनरेश साहू, ग्राम प्रधान बबलू मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने नई बाजार में कोटे की दुकान पर खाद्यान्न वितरण शुरू कराया।
जिला पूर्ति निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिन कार्डधारकों का ई-पास मशीन में आधार से अंगूठा नहीं मैच कर रहा है, उन्हें 20 दिसंबर को आधार लिंक वाले मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिये खाद्यान्न दिया जाएगा।
चार ब्लाकों में नहीं शुरू हो सका वितरण
कोटे की दुकानों से पहले चरण के खाद्यान्न वितरण में जिले के चार ब्लाक शामिल नहीं हो सके। इन ब्लाकों के कोटेदारों के यहां नमक की सप्लाई अभी तक नहीं हुई है। इस कारण कार्डधारकों को राशन भी नहीं दिया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि धाता, विजयीपुर, हसवा और असोथर ब्लाक के कोटेदारों के यहां अभी नमक नहीं पहुंचा है। कोटेदारों को नमक की सप्लाई होने पर कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण का निर्देश दिया गया है।

मऊपारा गांव में मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रत- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें