फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटकर युवक को मार डालने में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
मदरी गांव में बंद रामसनेही का घर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। खेत में सुअर चराने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपियों के घरों पर ताला बंद है।
विज्ञापन

चांदपुर थानाक्षेत्र के मदरी गांव निवासी रमेश चंद्र साहू, उनके बेटों राजू, मनोज को गांव के रामसनेही व उसके पुत्रों अखिलेश, मिथलेश, शिवकुमार, छोटा ने शनिवार को पीटकर लहूलुहान कर दिया था।
घटना के बाद रमेश चंद्र के घर आरोपी जा रहे थे। रास्ते में गुमटी पर बैठा रमेश का बेटा रामविलास (26) उन्हें मिल गया। आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

जबकि सीएचसी से घायल राजू और मनोज को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। रमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रामसनेही, अखिलेश, मिथलेश, शिवकुमार, छोटा और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या, प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं पुलिस ने रामसनेही, अखिलेश, मिथलेश और शिवकुमार को गिरफ्तार किया है। परिवार की महिलाएं कानपुर हैलट में राजू और मनोज की देखरेख में गई है।
रमेश चंद्र ने बेटे राम विलास के शव का पोस्टमार्टम के बाद भिटौरा गंगा घाट किनारे अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।
सिर में गहरी चोट से रामविलास की मौत होने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सोमवार को कोर्ट भेजे जाएंगे।

मदरी गांव में रमेश साहू के घर में गमगीन बैठी महिलाएं। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें