फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे तक नहीं आया गोदाम से राशन, वितरण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। जनवरी महीने के पहले चरण का राशन वितरण छह जनवरी से होना है। मगर अभी तक गोदामों से खाद्यान्न व अन्य चीजें कोटेदारों की दुकानों तक नहीं पहुंची हैं। ऐसे में साफ है कि कार्ड धारकों को खाली हाथ लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस महीने सरकार की ओर से नमक, रिफाइंड, चना और पांच किलो प्रति यूनिट चावल और गेहूं का वितरण किया जाएगा। कस्बे की छह दुकानों सहित दयालपुर, कस्बा सोहन, मांझखोर, पौली, लौकियापुर, उकाथू, कटोघन, सुजरही, सरसई, उमरपुर गौंती, मोहम्मदपुर गौंती आदि अधिकांश दुकानों में अभी खाद्यान्न और अन्य सामग्री नहीं पहुंची है।
पूर्ति निरीक्षक भाष्कर मिश्रा ने बताया कि राशन व अन्य सामग्री की उठान बुधवार से शुरू हो गई है। जिन दुकानों में खाद्यान्न और अन्य सामग्री पहुंच गई है, वहां गुरूवार से वितरण होगा। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी तक वितरण होगा। इस दौरान सभी को राशन व अन्य चीजें मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें