बकेवर। थाना क्षेत्र के मुसाफा नहर पुल पर रविवार को बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हुए। घायल पिता-पुत्र को कानपुर रेफर किया गया है। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
सुजावलपुर गांव निवासी जुवैब (20) पिता तशतुश (50) के साथ बाइक से कस्बे की ओर जा रहे थे। मुसाफा नहर पुल पर सामने से दूसरी बाइक पर आ रहे रामराज (35), अमरनाथ (25) और प्रवीण (15) से उनकी बाइक भिड़ गई।
हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को पीएचसी देवमई में भर्ती कराया। जहां से जुवैब और तशतुश की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।