फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भाई पर हमले में डकैती की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा नेता के भाई पर हमला करने के मामले में पुलिस ने सोमवार रात पांच के खिलाफ डकैती की एफआईआर दर्ज की है। हालांकि पुलिस डकैती की घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी श्याम तिवारी भाजपा नेता है। उनका आरोप है कि छोटा भाई संदीप तिवारी अपने साथी शशिकांत मिश्रा के साथ 30 नवंबर की रात डुबकी गांव से घर लौट रहा था।
पहाड़ीपुर सनगांव के पास दो स्कार्पियो सवार बीच रास्ते पर खड़े थे। दोनों वाहनों से अवैध असलहे और लोहे की राड, डंडा लेकर लोग उतरे। उन्होंने भाई की जेब से 280 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पर्स से डीएल, पैनकार्ड, आधार कार्ड भी लूट लिया। घटना देखकर भाई ने उन्हें फोन पर सूचना दी। तो उसका मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर भाई संदीप और शशिकांत को लोहे की रॉड से मारकर लहूलुहान कर दिया।
हमलावरों में सुनील अवस्थी निवासी लोहारी, आदित्य पांडेय, राजू सिंह निवासी नरौली, शिवकुमार निवासी इब्राहीमपुर, दीपक निवासी सेवरामऊ शामिल रहे हैं।
श्याम तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 395 के तहत आरोपियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुण चतर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मिट्टी और बालू का अवैध खनन बना विवाद की वजह
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव इलाके में भाजपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला किए जाने के पीछे से मुख्य वजह अवैध खनन सामने आया है। जिले के गंगा किनारे क्षेत्र में बलुई मिट्टी और सफेद बालू खनिज संपत्ति के रूप में मौजूद है।
फुटकर बाजार में कम उपयोग की वजह से खनन विभाग कभी भी गंगा किनारे इलाके में गौर नहीं करता है। फलस्वरूप इलाके के प्रभावशाली लोग ही खनिज संपदा के मालिक बन जाते हैं। इनके बीच कोई आड़े आने की हिम्मत नहीं जुटा सकता है।
जिले में बलुई मिट्टी का ईंट भट्ठों और हाईवे निर्माण में इस्तेेमाल होता है। हाईवे निर्माण में भी गंगा बालू का उपयोग होता है। खागा, बिंदकी, सदर तहसील क्षेत्र में करीब 100 किलोमीटर के गंगा तटवर्ती क्षेत्र में खनन जोर शोर से रातों में होता है।
सदर क्षेत्र में आदमपुर, सनगांव, मीरमऊ, पहाड़ीपुर में मिट्टी और बालू खनन किया जाता है। हुसैनगंज क्षेत्र में हाजीपुर गंग, भिटौरा, सैंबसी समेत गंगा किनारे के कई स्थानों पर सालों से बिना रोक टोक खनन किया जाता है।
यहां ट्रैक्टर, डंपर, ट्रकों में रात को लोडिंग होती है। सुबह सब कुछ बंद हो जाता है। हुसैनगंज क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि खुद ही खनन में सालों से लिप्त है। उसने कुछ दिनों पहले सनगांव इलाके में खनन शुरू कराया।
यहां भाजपा नेता श्याम तिवारी के भाई ने विरोध किया। तो हमला किया गया है। दोनों पक्षों की बड़े स्तर के जनप्रतिनिधियों के करीबी होने की चर्चा है। शायद इसी वजह से एफआईआर में भी लेटलतीफी होती रही है।
पीएनएसी कंपनी समेत चार मिट्टी खनन के पट्टे स्वीकृत है। हालांकि इन खनन क्षेत्रों की अभी तक जांच नहीं हो सकी है। कुछ लोग ऑनलाइन आवेदन कर मिट्टी खनन का कार्य चालू कर लेते हैं। उन पट्टों की जानकारी नहीं है। पट्टों की जल्द ही जांच की जाएगी। - राजेश कुमार, खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें