फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खेत जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 साल की महिला 18 फरवरी 2020 की शाम करीब चार बजे खेतों पर मवेशियों के लिए चारा काटने जा रही थी।
महिला का आरोप है कि रास्ते में गांव के ही संतलाल और योगेंद्र ने उसे पकड़ लिया। उसने शोर मचाया, तो आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली।
थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें