असोथर। थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव के पास शुक्रवार रात लोडर की टक्कर से तांगा सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।
थाने के रिठवां गांव निवासी विनोद सिंह चौहान (27) शुक्रवार रात तांगा चालक मोटू के साथ असोथर से आलू बेचकर घर जा रहा था। जमलामऊ गांव के पास एक लोडर ने किसान को टक्कर मार दी।
वह अनियंत्रित होकर रोड पर गिरा, तो लोडर उसे कुचलते हुए निकल गया। किसान के पिता पिता गजराज सिंह चौहान की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि लोडर चालक की तलाश की जा रही है।