फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही, पोस्टमार्टम प्रभारी से उलझे परिजन, हंगामा

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस से नोक झोंक करते शिवशरण यादव के परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। मृतक शिवशरण यादव के शव का एक्सरे कराने की बात को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल पोस्टमार्टम में डॉक्टर शव को अंदर लेकर गए। जहां डॉक्टर ने सील खोलकर दोबारा शव को सील किया।
विज्ञापन

इसके बाद एक्सरे के लिए भेज दिया। सिपाही कप्तान सिंह शव लेकर जाने लगा। तब परिजनों ने शव के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसकी सूचना पर सीओ सिटी डीसी मिश्रा, कोतवाल अरुण चतुर्वेदी, थरियांव प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में शव की सील फिर से खोली गई।
जिसके बाद परिजन संतुष्ट हुए और शव एक्सरे के लिए भेजा गया। मृतक के रिश्तेदार श्रवण यादव ने बताया कि सिपाही से अचानक एक्सरे के बारे में पूछा गया। तो वह गलत तरीके से बात करने लगा।
विज्ञापन

उसके पक्ष में पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी और प्रभारी आ गए। पोस्टमार्टम हाउस के एक कर्मचारी ने वीडियो बनाने पर एक युवक का मोबाइल छीन लिया। जिससे कुछ गड़बड़ी किए जाने शंका पैदा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें