फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे ईओ का तबादला

विज्ञापन
6 दिसंबर को प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पंचायत बहुआ में निर्माण कार्यों और योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में घिरे अधिशाषी अधिकारी राजकुमार का शासन से तबादला कर दिया गया। उनके विरुद्घ जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने शासन को पत्राचार किया था।
विज्ञापन

ईओ बहुआ राजकुमार पर चहेते ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए नियमों को ताक पर रखने, शौचालयों के निर्माण और पीएम शहरी आवास योजना में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जिसकी जांच में आरोप सही मिले थे।
इन मामले की जांच एसडीएम प्रमोद झा ने की थी। उनकी रिपोर्ट पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने शासन को पत्र लिखकर ईओ की गतिविधियों से अवगत कराया था। डीएम ने ईओ को जनपद से हटाने के लिए भी पत्र लिखा था।
विज्ञापन

प्रकरण नगर विकास मंत्री तक के समक्ष प्रस्तुत हो चुका था। बुधवार को शासन स्तर से ईओ राजकुमार का तबादला कर दिया गया। शासन ने राजुकमार को अलीगढ़ जनपद की नगर पंचायत जलाली में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें