फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान अहिंदा को हराकर एकौनागढ़ ने जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा। हथगाम ब्लाक के अहिंदा गांव में स्व.कृष्णा क्रिकेट प्रीमियर लीग में रविवार को फाइनल मैच खेल गया। इसमें एकौनागढ़ टीम ने मेजबान टीम अहिंदा टीम को दो विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

एकौनागढ़ टीम के कप्तान शोभराज ने टॉस जीतकर पहले अहिंदा टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। अहिंदा टीम के कप्तान अनुज के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने 16 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए।
अहिंदा की ओर से एजाज ने 21, महफूज ने 12, स्वेल ने 11 रन बनाए। एकौनागढ़ टीम की तरफ से गेंदबाज मोहसिन ने चार, आशीष व रोहित ने दो-दो विकेट व हेमंत ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी एकौनागढ़ की टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 122 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टीम की ओर से आशीष ने 42 रन, एजाज ने 37 व रोहित ने 15 रन बनाए। अहिंदा की ओर से गेंदबाज स्वेल ने चार व राहुल ने तीन विकेट लिए। एकौनागढ़ के आशीष को 42 रन व दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पूरे टूर्नामेंट में 15 विकेट व 25 रन बनाने पर स्वेल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने विजेता टीम को आठ हजार रुपये नकद और उप विजेता को चार रुपये नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर नीतू विश्वकर्मा, अमर पासवान, ऊदल, नीरज द्विवेदी, तेज बाबू, अमित विश्वकर्मा, राजू पासवान, कैलाश, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें