फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के बालिकाओं को दिलाएं शिक्षा-कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डा.भीमराव आंबेडकर शिक्षा सदन मौर्य नगर कचहरी रोड में सोमवार को सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूमि संरक्षण अधिकारी आरपी कुशवाहा ने कहा कि अभिभावक बालक और बालिकाओं को बिना भेदभाव के अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं।
क्योंकि पढ़ी लिखी लड़की मायका और ससुराल दोनों घरों को रोशन करती है। भाजपा नेत्री सुशीला मौर्य ने कहा कि लड़कियां पढ़ाई के बल पर हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नायब तहसीलदार रामकिशोर शुक्ल ने की। इस मौके पर आरपी मौर्य एडवोकेट, आरबी पाल, अरुण कुमार, सुमन देवी, हेमंत कुमार बौद्ध, राजेश कुमार, राजा राम मौर्य, रामकिशोर शुक्ल, सुशील कुमार गुप्त, अनिल मौर्य, वीरेंद्र मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें