फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर के बाहर जहर खा प्रेमी ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रेमिका के घर के बाहर बुधवार रात प्रेमी ने जमकर हंगामा काटा। वह दरवाजे पर लेट गया और प्रेमिका को बुलाने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ शराब में घोलकर पी लिया। मामला फिल्मी नजर आने लगा तो इलाके के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज चौकी क्षेत्र का है। इस इलाके का एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते करीब 15 दिन पहले एक युवती को लेकर चला गया था।
मामले की शिकायत होने पर पुलिस छानबीन में जुटी थी। उसके बाद पुलिस दोनों को पकड़ लाई थी। युवती बालिग थी, उसके बयान दर्ज हुए।
उसने बयान में मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द किया था। प्रेमी युवक बुधवार रात प्रेमिका के दरवाजे पहुंच गया।
विज्ञापन

उसे प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाने लगा। उसने साथ रहने की बात कही और शराब में जहरीला पदार्थ घोलकर पी लिया। हालत बिगड़ती देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने इलाज के लिए युवक को ले जाने से मना कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी विजय त्रिवेदी ने बताया कि दोनों एक दूसरे के परिचित हैं। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें