फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के दौरान पति ने गुस्से में बोला तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुकदमे में समझौते की बातचीत के दौरान पति ने गुस्से में पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। कोतवाली पुलिस ने तीन तलाक का मुकदमा पति के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के महाजरी मोहल्ला निवासी मोहम्मद हसनात की पुत्री जैना फातिमा का निकाह एक नवंबर 2019 को मोहम्मद खालिद के साथ हुआ था। दहेज की मांग को लेकर अक्सर जैन फातिमा को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे।
जिसके बाद से वह मायके में रहने लगी थी। कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का करीब छह माह पहले मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में समझौते के लिए 28 सितंबर की शाम पति, ससुर नसीर व दो रिश्तेदारों के बीच मायके में पंचायत हो रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान गुस्से में आकर पति खालिद ने तीन बार तलाक बोल दिया। जैना फातिमा की तहरीर पर पुलिस ने खालिद के खिलाफ मंगलवार रात तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें