फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की भिड़ंत में एक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर हाईवे पर मंगलवार देर शाम ट्रेलर ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रेलर के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

झारखंड प्रांत चतरा जिला मधुरहंड थाना महुगांई निवासी अनिल कुमार सिंह (42) ट्रेलर चालक था। वह झारखंड से राजस्थान भाड़ा लेकर जा रहा था।
शांतिनगर हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रेलर से उसका ट्रेलर टकरा गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। झारखंड के ट्रक में फंसे चालक अनिल कुमार सिंह को बाहर निकाला कर जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। इधर जिला अस्पताल से घायल चालक को प्रयागराज रेफर किया गया। चालक की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक चालक के भाई सुनील कुमार सिंह ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें