फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने पर भाजपा नेता, प्रधान समेत 50 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अढ़ावल नौ नंबर मौरंग खंड के रास्ते पर जाम लगाने के मामले में मंगलवार शाम पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा और सेवन सीएल समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ललौली से उरौली मार्ग होकर अढ़ावल मौरंग खदान को ट्रक आते-जाते हैं। मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों के निकलने से सड़क गड्ढों में बदल गई हैं। इसके विरोध में उरौली मार्ग पर प्रधान अजीत सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह जनसेवक की अगुवाई में सोमवार को ग्रामीण रोड पर धरना देकर बैठे गए थे।
इस कारण सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने किसी तरह से जाम हटवाया था। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा की ओर से धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, प्रबुद्घ, केशव, शिवकुमार सिंह, रमाशंकर, राजू, महेश, राकेश, प्रधान अजीत सिंह, ननका, वेद प्रकाश तिवारी और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक का आरोप है कि सरकारी रोड पर जाम लगाकर आवागमन बाधित किया था। इससे सरकारी कार्य में बाधा पैदा हुई। हंगामा किया गया। समझाने पर भी लोग नहीं माने। सीओ संजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रंगदारी मांगने की दर्ज कराई एफआईआर
फतेहपुर। अढ़ावल खदान नौ नंबर के खंड संचालक दतौली निवासी शाश्वत सिंह ने छह लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज कराई है।
शाश्वत सिंह का आरोप है कि खदान में शस्त्रों से लैस होकर दो जनवरी को भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, नरेंद्र सिंह, प्रेमशंकर और तीन अज्ञात लोग पहुंचे।
उन लोगों ने 50 हजार रुपये हफ्ता वसूली की मांग की। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्हें मौरंग खंड का संचालन नहीं करने को भी धमकाया है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें