मुस्लिम इंटर कालेज में फूल माला पहने खड़े प्रधानाचार्य परिषद के नए पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रधानाचार्य परिषद की चौथी बार जिला इकाई बहाल कर दी गई। चुनाव अधिकारी रामरतन कुरील और प्रांतीय पर्यवेक्षक रविशंकर तिवारी ने चुनावी प्रक्रिया पूरी कराई।
कार्यकारिणी में प्रभू दत्त दीक्षित को अध्यक्ष, जितेंद्र चौधरी महामंत्री और कोषाध्यक्ष डॉ. मो.हसीब बनाए गए हैं। कार्यकारिणी विस्तार का अधिकार जिलाध्यक्ष को सौंपा गया है।
अनामिका श्रीवास्तव को महिला संयोजक, नमिता मिश्रा को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर शिवराम, सुदामा यादव, बेचनराम सरोज, डॉ. अतुल पांडेय, अवनीश द्विवेदी, प्रेमनारायण दोहरे, गिरधारी लाल अग्रहरि, ओपी बाजपेयी आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।