खखरेरू कस्बे में ग्राहक सेवा केंद्र में हुई चोरी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खखरेरू। बेखौफ चोरों ने थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में सेंध लगाकर और ग्राहक सेवा केंद्र में ताला तोड़ कर माल पार कर दिया। सुबह जब चोरी की जानकारी हुई तो लोग वहां जमा हो गए। घटना की सूचना थाने में दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खखरेरू निवासी प्रेमचंद्र केशरी का थाने से चंद कदम पर दूरी पर मेडिकल स्टोर है। वह बुधवार की सुबह मेडिकल स्टोर पहुंचे और जैसे ही शटर खोला तो पीछे की दीवार पर ऊपर की तरफ सेंध लगी दिखी।
प्रेमचंद्र ने बताया कि चोर मेडिकल स्टोर से 22 हजार रुपये व करीब 1200 रुपये की दवा चोरी करके ले गए। इसके बाद चोरों ने बैरी गांव निवासी आकाश सिंह ने जवाहर विद्यालय के पास ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़ दिया।
चोरों ने यहां से मोबाइल और एसेसरीज व पैसे चोरी कर लिए। दुकानदार के अनुसार चोर एक लाख 22 हजार रुपये नकद, मोबाइल, एक लैपटॉप, माइक्रो एटीएम आदि सामान ले गए।
चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए। इंस्पेक्टर खखरेरू जयचंद्र भारती ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
इस मामले को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल केसरवानी ने बताया कि सप्ताह भर में एक पिकअप का टायर व ट्रैक्टर की बैटरी भी चोरी हुई है।