फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम छोड़ नहर कालोनी में दहाड़ी आंगनबाड़ी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नहर कालोनी में धरना दिया। इसके बाद रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंची। जहां नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समिति की जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी की अगुवाई में 12 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी जिंदाबाद जैसे नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें जो काम करना पड़ रहा है, उसका मूल्य नहीं दिया जा रहा है। बहुत हो गया। अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है, तब तक विरोध का स्वर मुखर होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें