रेलवे रैक पर ट्रक में डीएपी लोड करते मजदूर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रेलवे रैक प्वाइंट से जिले की 35 सहकारी समितियों में डीएपी भेज दी गई है। गेहूं बुवाई में किसानों को आसानी से डीएपी मिलेगी। खाद के लिए अब उन्हें दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
रविवार को इफ्को की 3717 मीट्रिक टन डीएपी रैक प्वाइंट पर पहुंच गई। दोपहर दो बजे से खाद ढुलाई शुरू हुई और शाम तक 35 समितियों में खाद भेज दी गई। बता दें कि रबी के सीजन में किसानों को गेहूं की बुवाई में डीएपी की जरूरत है।
पीसीफ के गोदाम खाली पड़े थे। डीएम अपूर्वा दुबे ने डिमांड भेजी थी। इस पर गुजरात के कांडला प्लांट से डीएपी की रैक जिले को मिली। इफ्को क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने कहा कि अब बुवाई में डीएपी की कमी नहीं होगी।
जिले में पर्याप्त डीएपी आ गई है। गेहूं की बुवाई के बाद डीएपी की मांग कम हो जाएगी। डिमांड वाली समितियों में रैक प्वाइंट से ही खाद भेजी जा रही है।