फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लौटते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। रबी फसलों की बुवाई के समय डीएपी की किल्लत को लेकर कांग्रेेेसियों ने नाराजगी जताई है। बुधवार को किसानों को जरूरत के अनुसार खाद मुहैया कराने का मुद्दा उठाया। इसके लिए डीएम अपूर्वा दुबे के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि इस समय आलू, राई, सरसों और गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है। किसानों को खाद लेने के लिए सुबह से शाम तक लाइन लगानी पड़ रही है।
इसके बाद भी डीएपी नहीं मिल रही है। ज्यादातर जिले के खाद बिक्री केंद्रों में खाद न होने के कारण ताला बंद है। रबी सीजन के हिसाब से डीएपी का आवंटन कराया जाए।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख गांवों व कस्बों में खाद बिक्री केंद्र खोले जाएं। हर किसान को आसानी से खाद उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र सिंह चौहान, शिवाकांत तिवारी, चंद्रप्रकाश लोधी, राजीव लोचन निषाद, मोहम्मद शरीफ, बबलू कालिया, जफर, रोहित जाटव, मोहसिन खान, रामेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें