फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीजेपी मंडल अध्यक्ष की दुकान से लाकर तोड़कर नकदी चोरी

विज्ञापन
अमौली में चोरी के बाद खुली पड़ी अमलारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। बीजेपी मंडल अध्यक्ष की दुकान से चोर लॉकर तोड़कर नकदी चुराकर भाग निकले। घटना की सूचना पर रात को पुलिस और मंडल अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। तीन संदिग्धों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी अनूप तिवारी बीजेपी मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी कस्बे में गल्ले की दुकान है। वह बुधवार शाम दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात पौने 11 बजे दुकान के पास रहने वाले पड़ोसी ने अनूप तिवारी को छत पर चोर होने की सूचना दी।
वह पुलिस को सूचना देकर दुकान पर पहुंचे और ताला खोला। दुकान के अंदर का लॉकर टूटा पड़ा था। चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव आसपास चोरों की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

अनूप तिवारी ने बताया कि लॉकर से चोर 45 हजार रुपये नकद और बैंक पासबुक चुरा ले गए हैं। चोर छत के रास्ते सीढ़ियों में लगा ताला तोड़कर दुकान में घुसे थे। दुकानदार ने तीन संदिग्धों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें