बिंदकी में चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी व विखरा पड़ा समान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। व्यापारी के घर का ताला तोड़कर रविवार रात चोरों ने नगदी, जेवरात पार कर दिए। परिवार के लोग सुबह घर लौटे, तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
कोतवाली क्षेत्र के कटरा महाजनी गली निवासी मोहम्मद आसिफ मेले में दुकान लगाने का काम करते हैं। वह रविवार की शाम परिवार के साथ लाहौरी मोहल्ले में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
चोर रात को मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर जेवर व नगदी पार कर दी। आसिफ ने बताया कि सुबह घर आए तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी का लाकर तोड़कर चोर 80 हजार रुपये नगद, तीन सोने की अंगूठी, तीन मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, चार चांदी के कड़े, एक जोड़ी सोने के टॉप्स समेत अन्य सामान चुरा ले गए हैं।
करीब दो लाख का माल चोरी हुआ है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ले के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरों का पता लगाया जाएगा।