फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों को कार ने मारी टक्कर, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
हादसा स्थल पर मौजूद पुलिस व जाम लगाए ग्रामीण। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव। असोथर थाना क्षेत्र के मीरपुर के पास शनिवार रात सड़क पार कर रहे चार लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्धा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने समझाकर करीब घंटे बाद जाम हटवाया और शव को कब्जे में लिया।
मीरपुर गांव की 60 वर्षीय निर्मला देवी चौहान खेत से चारा लेकर घर जा रही थी। उसके साथ ही सुखरानी पत्नी जागेश्वर, शिवमूरत पुत्र रामकरन व चुनकाई पुत्र लाखन सिंह भी जा रहे थे।
विज्ञापन

सड़क पार करते समय असोथर की तरफ से आ रही कार ने सभी को टक्कर मार दी। कार लेकर चालक मौके से भाग निकला। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
जहां निर्मला देवी को मृत देख ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
ग्रामीणों ने कार पकड़े जाने की मांग पर जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि समझाकर ग्रामीणों को शांत किया गया है। कार की तलाश की जा रही है।

निर्माला देवी की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें