फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के मुत्तौर निवासी सुधीर तिवारी ने शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पांच दिसंबर को आरोपी ने घर में आकर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।
परिजनों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया की आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती के साथ छेड़खानी
फतेहपुर। खेत से चारा काटकर घर आ रही युवती के साथ गांव के युवक ने छेड़खानी की। उलाहना देने पर आरोपी युवक ने युवती के पिता और भाई की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवती ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी पुत्री खेत से चारा काटकर वापस घर आ रही थी। रास्ते मे युवक विक्रम निषाद ने छेड़छाड़ की।
युवती के पिता आरोपी युवक के घर उलाहना देने गए। जिससे नाराज युवक ने युवती के परिजनों से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवती के पिता और भाई की लाठी डंडों से पिटाई कर दी।
पड़ोसियों के आने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें