असोथर ब्लाक में नामांकन पत्र अंकित करते आरओ प्रदीप कुमार गुप्ता। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जनपद में एक ग्राम प्रधान व पांच ग्राम पंचायत सदस्यों की रिक्त सीट पर 20 दिसंबर को मतदान होगा। इसके बाद 21 दिसंबर को मतों की गणना होगी।
रविवार को 60 ग्राम पंचायत सदस्यों और एक ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए नामांकन दाखिल हुए। इसमें 53 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर केवल एक नामांकन दाखिल हुआ। इस कारण ये निर्विरोध हो गए हैं, जबकि दो वार्डों पर नामांकन दाखिल नहीं हुए। ऐसे में पांच सीटों पर चुनाव होगा।
पंचायत उपचुनाव के तहत ब्लाक कार्यालयों में रविवार को नामांकन हुए। असोथर ब्लाक के उमर गांव के वार्ड नंबर छह व सात में एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। ऐसे में उपचुनाव के बाद भी दोनों पद खाली रह गए। जबकि पांच ग्राम पंचायत सीटों पर एक से अधिक नामांकन हुए हैं।
देवमई ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य का नामांकन करते प्रत्याशी। संवाद- फोटो : FATEHPUR