फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों भरी बस की ट्रैक्टर से भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
भिखारी मोड़ के पास खंती में पड़े बस व ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर गांव के पास सवारियों से भरी प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं बस यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बस सवारों को भी मामूली चोट आई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां एक की मौत हो गई।
चांदपुर थाने के मदरी गांव निवासी शिवकुमार अपने पिता बालकिशन, मां सोमवती और भाई रामकुमार के साथ ट्रैक्टर से सिंघाड़ा तोड़ने जा रहा था। भिखनीपुर के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस ने सामने से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर रोड से दाहिनी ओर चला गया और बस ट्रैक्टर के इंजन से टकराने के बाद रुक गई।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर सवार घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, बस में सवार यात्री अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकराए। बस में करीब 45 लोग सवार थे। लोगों ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला। यात्रियों के चेहरे पर दहशत दिखी। सभी यात्री बाल-बाल बचे।
वहीं, जिला अस्पताल में घायल राम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बाकी का इलाज किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर बस खंती में पलटती तो हादसा बड़ा हो सकता था।
बस यात्रियों को लेकर शहर के जोनिहां से जहानाबाद जा रही थी। अमौली निवासी बस चालक दिनेश कुमार ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुुआ है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि बस सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

धायल बालकिशन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें