फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ में फंसा सराफ, ढाई लाख लूट की दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बौंडर गांव के पास बुधवार शाम करीब 14 लाख के जेवरात लूट का भुक्तभोगी सराफा कारोबारी पुलिस की पूछताछ में फंस गया। पुलिस ने उससे प्रतिदिन के ग्राहकों के लेनदेन और खरीद फरोख्त की जानकारी ली तो वह जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन

इसके बाद सराफ ने 30 ग्राम सोना और डेढ़ से दो किलो चांदी के जेवरातों की लूट होने की तहरीर दी। तीन बाइक सवार बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
बौंडर गांव निवासी बृजेश उर्फ सोनू सोनी की मनावां गांव में बर्तन और सराफा की दुकान है। उसे गांव के मोड़ पर तालाब के पास घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था।
विज्ञापन

उसने 10 किलो चांदी, 150 ग्राम सोने के जेवरातों की लूटने की तहरीर दी थी। मामले की जांच के लिए रात एसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी राजेश कुमार पहुंचे। एएसपी ने सराफ से बातचीत की।
दुकान से लेनदेन के बारे में पूछताछ चालू की। आयकर विभाग को सूचना देने की बात कही। जिसके बाद सराफ की ओर से दूसरी तहरीर दी गई। जिसमें बताया कि बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए और उसकी बाइक में टक्कर मारी।
वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। तमंचा के बल पर बैग लूटकर भाग निकले। करीब ढाई लाख कीमत के जेवरात थे। बाइक की चाबी घटना के बाद गुम हो गई थी। वह पैदल बाइक घसीटकर घर लेकर पहुंचा था।
बदमाशों की बाइक में नंबर नहीं था। घटना की दहशत के कारण समय से पुलिस को तहरीर नहीं दे सका। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि सराफ ने दूसरी तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने यह की पूछताछ
कस्बा इंचार्ज गुलाम मौर्य ने सराफा से पूछा कि उनकी दुकान पर बुधवार को कितने लोग सामान लेने आए थे। पहले तो सराफा ने बताने से इंकार किया। उसके बाद तीन लोगों का नाम बताए। दूसरा सवाल प्रतिदिन दुकान में कितने का टर्नओवर होता है।
सराफा बोला कि कोई फिक्स नहीं है। इस दौरान सराफा के पिता अनंतू वर्मा ने टोकाटाकी की। पुलिस सराफा की दुकान देखने पहुंची। चाबी लूटे बैग में होने के कारण दुकान नहीं खुली।
दुकान मालिक के पास एक चाबी का गुच्छा था। चाबी के गुच्छे में भी दुकान की चाबी नहीं मिली। इंचार्ज के बाद रात को एएसपी, सीओ ने पूछताछ की। आयकर टीम से लेनदेन की जांच कराने की बात पर सराफा बैकफुट पर आ गया। उसने पुलिस को दूसरी तहरीर दे डाली।
दुकान के आसपास तीन लोग घूमते दिखे
घटना की जांच करने स्वाट और सर्विलांस टीम गुरुवार दोपहर मौके पर पहुंची। टीम सराफा कारोबारी बृजेश को घटनास्थल साथ ले गई। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग पर भागे हैं। सराफा को लेकर टीम दुकान पहुंची।
जहां पता लगा कि तीन लोग बुधवार दोपहर से सराफ की दुकान के आसपास घूम रहे थे। एक दुकान में समोसा भी संदिग्धों ने खाया था। उन लोगों का घटना में हाथ होना माना जा रहा है।
सर्विलांस टीम ने सराफ का सीडीआर खंगालना शुरू किया है। मौके पर घटना के समय मोबाइल टावर लोकेशन ली है। पुलिस ने जेल से छूटने वाले अपराधियों का डाटा एकत्र कर धरपकड़ चालू की है। पुलिस को प्रयागराज, कौशांबी के बदमाश होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें