फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना खरीद में दलाली कराने वाले जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सरकारी गन्ना खरीद मूल्य से कम देने वाले दलालों की इस बार खैर नहीं होगी। गन्ना अधिकारी ने कहा कि गैर जनपद से आने वाले दलालों की सूचना किसान विभाग को दें, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

धाता में रविवार को गन्ना अधिकारी आरजी वर्मा की मौजूदगी में धाता व विजयीपुर क्षेत्र के गन्ना किसानों की बैठक हुई। इसमें आरजी वर्मा ने किसानों को शरद कालीन गन्ना बुआई करने के लिए प्रेरित किया।
कहा कि, गन्ने की खेती के साथ ही उसमें सरसों की फसल तैयार की जाए। इस तरह एक एकड़ में अगर चार सौ क्विंटल गन्ना मिलता है, तो दस क्विंटल प्रति एकड़ सरसों भी तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि गन्ना तैयार होने के बाद मेरठ, मुजफ्फरनगर के गन्ना दलाल यहां आते हैं और औने-पौने दाम पर गन्ना खरीदकर ले जाते हैं। सरकार के तय मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल से कम किसानों को नहीं मिलना चाहिए।
गन्ना अधिकारी ने कहा कि अगर इस बार कोई भी दलाल आता है और तय मूल्य से नीचे का रेट देता है तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दी जाए। उसे पकड़कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें