फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी लाइन टूटकर महिला पर गिरी, झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। खेत पर काम कर रही महिला पर रविवार सुबह एलटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल से नाजुक हालत में डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी रामदुलारी (40) गांव के पूर्व प्रधान रामकिशोर पासवान के खेत बटाई में लिए है। लाही की फसल काटने के लिए वह रविवार सुबह खेत गई थी। जहां खेत से पास स्थित ट्यूबवेल को जा रही एलटी लाइन का तार रामदुलारी पर टूटकर गिर गया।
करंट की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख सुनकर आसपास खेत में काम रहे किसान मौके पर पहुंचे और लाठी डंडे से तार हटाकर उसकी जान बचाई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया। पूर्व प्रधान रामकिशोर ने बताया कि खेत से गुजरी लाइन में लोहे के तार खींचे गए हैं।
जो अक्सर टूट जाते हैं। असोथर उपकेंद्र में शिकायत के बाद भी तार बदले नहीं गए हैं। जेई राकेश कुमार ने बताया कि विभाग से तार की मांग की गई है। तार आते ही बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें