बिंदकी सीएचसी में इलाज के लिए धायल को ले जाते लोग। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के पास बुधवार रात बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार युवक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर निवासी समरजीत (20) मंडी समिति में संविदा कर्मी था। वह बुधवार रात बाइक से घर जा रहा था। कुंदनपुर गांव के पास सामने से आए स्कूटी सवार गोपी कुमार (40) निवासी कंचनपुर बिंदकी से उसकी बाइक भिड़ गई।
हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। दोनों की हालत गंभीर देखकर लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रास्ते में समरजीत की मौत हो गई। वहीं घायल गोपी को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। वह शहर से गांव लौट रहा था। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हादसास्थल पर बाइक व स्कूटी सवारों के हेलमेट नहीं मिले है।