फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
सचिन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हथगाम। लाल के पुरवा के पास कार की टक्कर से घायल बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने बुधवार की रात कानपुर ले जाते समय दम तोड़ा तो दूसरे ने कानपुर पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रायपुर मुआरी गांव निवासी सचिन (33) व मुकेश (35) बाइक से बुधवार की शाम हथगाम जा रहे थे। लाल के पुरवा के पास हथगाम की ओर से जा रही एक कार ने बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे।
घटना के बाद परिजन घायल मुकेश को इलाज के लिए लेकर कानपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। जबकि घायल सचिन ने कानपुर पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जैसे ही यह खबर गांव के लोगों को लगी तो सभी स्तब्ध रह गए। बताया गया कि मुकेश अपने पिता विश्वनाथ की चार संतानों में तीसरे नंबर का था। मुकेश की शादी हो चुकी है और उसकी पत्नी रश्मि चार महीने की गर्भवती है।
मुकेश सऊदी में रहकर नौकरी करता था। छह महीने पहले वह गांव आया था और तब से यहीं पर था। वहीं हादसे का शिकार हुए सचिन का एक बड़ा भाई संजय है। सचिन मुंबई में रहकर लांड्री में काम करता था। घटना के बाद से दोनों के घरों में कोहराम मचा है।

मुकेश की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें