फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर रखे टायर से टकरा बाइक सवार पेड़ भिड़ा, मौत

विज्ञापन
त्यार्थ सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बिंदकी मार्ग पर सोमवार रात अलीपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बिसनामऊ गांव निवासी सत्यार्थ सिंह (22) सोमवार रात बिंदकी से घर लौट रहा था। अलीपुर गांव के पास एक ट्रक पंचर खड़ा था। इसका टायर चालक, खलासी ने रोड किनारे रख दिया और दूसरा टायर ट्रक में लगा रहे ते।
इस दौरान बाइक सवार सत्यार्थ रोड पर रखे टायर से टकरा गया और बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने घायल की जेब से मोबाइल निकाला और परिजनों, पुलिस को हादसे की खबर दी।
विज्ञापन

चौडगरा चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक व खलासी मौके से भाग निकले। पुलिस को हादसास्थल पर हेलमेट नहीं मिला। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां उर्मिला देवी बदहवास हो गई।
पिता रामबरन सिंह दूध का कारोबार करते हैं। वह पिता के काम में सहयोग करता था। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें