फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे फंसी बाइक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बस स्टॉप के पास रविवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहा था।
विज्ञापन

दसौली निवासी सूरजपाल निषाद ने बताया कि रविवार को गांव से बेटा अरविंद कुमार निषाद (26) बाइक लेकर ललौली कस्बा बाजार आया था। वह बाइक में पेट्रोल भराने बंधवा जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर ट्राली में बाइक और बेटा फंस गया। ट्रैक्टर चालक घसीटते हुए उसे काफी दूर ले गया। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे वह बहुआ पीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में बेटे की मौत हो गई। मृतक अरविंद कुमार निषाद की मौत से मां फूलकली का हाल बेहाल हो गया। मृतक अपने भाइयों शेरा, अमर सिंह, अमरजीत, इंद्रजीत से छोटा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अरविंद कुमार निषाद की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें