फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के कमलापुर मोड़ के पास लोडर की टक्कर से सोमवार शाम बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर उसका हेलमेट पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बाइक सवार मनोज कुमार यादव (40) निवासी बंबिया थाना चिल्ला जिला बांदा किसी काम से शहर आया था। गाजीपुर- बहुआ मार्ग पर कमलापुर मोड़ के पास पहुंचा था तभी सामने से लोडर ने टक्कर मार दी।
बाइक सवार छिटक कर रोड पर गिरा। उसका सिर कुचलकर लोडर चालक भाग निकला। बाइक सवार का हेलमेट कुछ दूरी पर सुरक्षित मिला। जिसे देखकर अंदाजा लगाया कि हेलमेट बाइक में लटका रहा होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके पिता रामकृपाल को हादसे की सूचना दी। युवक अपने पीछे पत्नी अंकिता देवी और पुत्री शिखा देवी (13) व पुत्र आशुतोष (11) को छोड़ गया है। मृतक गांव में कृषि करता था। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें