फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगियों ने पीडब्लूडी एक्सईएन को घेरा

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बने डामर टैंक में मरें बंदर देखते विहिप के प्रदेश महामंत्री विरेंद्र प - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय परिसर में बंदरों की कब्रगाह बने डामर टैंक का मामला शुक्रवार को गरमा गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का घेराव किया।
विज्ञापन

बजरंगियों ने जल्द से जल्द डामर टैंक की बैरीकेडिंग कराने की मांग की। मामला गंभीर होता देख एक्सईएन ने तुरंत हामी भी भर दी और एक हफ्ते में काम पूरा होने का वादा किया।
अमर उजाला ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में खुले पड़े डामर टैंक में गिरकर बंदरों की मौत की खबर शुक्रवार के अंक में प्राथमिकता से छापी है।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेते हुए विहिप के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे। टैंक में मरे पड़े बंदर देखकर अधिशासी अभियंता कार्यालय में बजरंगी घुस गए।
आग बबूला बजरंगियों की मंशा समझते ही एक्सईएन अनिल कुमार ने बंदरों की सुरक्षा के लिए सप्ताह भर में लोहे की जाली से टैंक को बैरीकेड करने के निर्देश स्टोर इंचार्ज को दिए। इसके बाद बजरंगियों के सहयोग से टैंक से बंदरों के शव निकालकर अंतिम संस्कार कराया गया।
विहिप के प्रांतीय महामंत्री ने बताया कि बंदर और गाय हिंदुओं की आस्था से जुड़े हैं। उन्हें ऐसे मरते नहीं देखा जा सकता। अभी तक जो भी हुआ, अंजाने में हुआ है। अब डामर टैंक में फंसकर एक भी बंदर मरता है, तो उसकी जवाबदेही विभाग की होगी।
सप्ताहभर में डामर टैंक में बैरीकेड़ नहीं कराया जाता है और बंदर मरते हैं, तो एक्सईएन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत पुरवार, नगर संयोजक रुद्र कश्यप, मोनू सोनी, शुभम गुप्ता, पिंटू सोनी, मनीष गुप्ता, विष्णु कसेरा शामिल रहे।

पीडब्ल्यूडी अधिषाशी अभियंता प्रांतीय खंड से वार्ता करते विहिप के प्रदेश महामंत्री विरेंद्र पा?- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें