फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से वीरान एडीजे कोर्ट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
खागा में कोर्ट रूम का निरीक्षण कर लिखते एडीजे राजेंद्र कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। कस्बे में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे चार साल से बनकर तैयार सत्र न्यायालय शनिवार को टीन सदस्यीय समिति ने निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय संचालन के पहले भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

फतेहपुर से एडीजे प्रथम राजेंद्र कुमार सिंह, एडीजे पृथ्वीपाल यादव व एडीजे अखिलेश कुमार पांडेय शनिवार को करीब पौने तीन बजे हाईवे किनारे बने एडीजे कोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे।
सबसे पहले टीम ने भवन में लगे आटोमेटिक फायर सिस्टम को देखा और जनरेटर आदि की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पूरी इमारत में बिजली कनेक्शन की जांच की।
उन्होंने रिकार्ड रूम को देखा और इसके बाद दूसरी पहली मंजिल पर बने कोर्ट रूम को देखा। यहां पर अभी तक फर्नीचर नहीं लगाया गया था। टीम ने एक-एक कमरे, शौचालय, पानी की व्यवस्था आदि की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इसके बाद वह परिसर में बने लॉकअप को देखा। निरीक्षण के दौरान इमारत में कुछ जगहों से प्लास्टर निकला मिला। तो कुछ जगह पर पेंट भी फीका था। इसके साथ ही कहीं जगहों पर दरारें व टूट-फूट भी मिलीं।
जिसकी टीम ने फोटोग्राफी कराई गई। इस दौरान खागा जेएम किरन मिश्रा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री राजकुमार दुबे, आशुतोष पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें