फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का इलाज कराने जा रही महिला से टप्पेबाजी

विज्ञापन
चौडगरा में रोती टप्पेबाजी का शिकार महिला ननकी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। बेटी का इलाज करने के नाम पर एक महिला से टप्पेबाजों ने पांच हजार रुपये नगद रखा पर्स लेकर भाग गए। टप्पेबाजी का शिकार होने का पता लगने पर महिला का हाल बेहाल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के सरिगांव निवासी श्यामबाबू की पत्नी ननकी मंगलवार को अपने दो बच्चों को लेकर इलाज के लिए प्रयागराज जा रही थी। ननकी की बेटी रेखा (10) जो मूकबधिर है।
वह चौडगरा कस्बे में बस स्टैंड पर उतरी। महिला के मुताबिक उसे दो युवक मिले और ननकी से बच्ची के इलाज के बारे में पूछा। बच्ची को ठीक करने का आश्वासन दिया। वह युवकों के झांसे में आ गई और उनके साथ एकांत में चली गईं।
विज्ञापन

जहां झाड़ फूंक के बहाने से टप्पेबाजों ने उसका पर्स गायब कर दिया और प्रसाद लेकर आने की बात कहकर चले गए। कुछ देर बाद उसने पर्स गायब देखा, तो उसे टप्पेबाजी का पता लगा।
विज्ञापन

महिला चीख पुकार सुनकर बाजार के लोग इकट्ठा हुए। पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनुरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें