फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में किशोरी ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी है।
16 साल की एक किशोरी करीब छह माह से थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के घर में रहती है। मामा अपनी भांजी को लेकर शुक्रवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचा।
एसपी राजेश सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि भांजी 14 दिसंबर 2021 की शाम करीब बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। जहां पहले से बैठे दो युवक भांजी का मुंह दबाकर उसे लाही के खेत में घसीटकर ले गए।
जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। भांजी किसी तरह घर आई और आपबीती बताई। उसने 112 नंबर पर सूचना दी।
वह 15 दिसंबर को भांजी को लेकर थाने पहुंचा। जहां से जांच का आश्वासन देकर टरका दिया। भांजी का मेडिकल नहीं कराया गया। प्रभारी निरीक्षक पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।