फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सूची में गड़बडिय़ों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में गड़बड़ियों की भरमार है। केंद्र बनाने में मानकों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई गई हैं।
विज्ञापन

यहां तक कि हाईस्कूल की मान्यता वाले डिबार कॉलेजों को इंटरमीडिएट का परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। फर्नीचर व बाउंड्री विहीन कॉलेज भी परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं।
परीक्षार्थी आवंटन में सामाजिक दूरी का कतई पालन नहीं किया गया है। परीक्षा के लिए 111 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जो पिछले साल से दो अधिक हैं।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्की मलवां में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बाउंड्री विहीन इस विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ भी दोनों कक्षाओं का केंद्र बना है। इस विद्यालय में एल-वन अस्पताल संचालित है। पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कॉलेज ऐलई भी दोनों कक्षाओं का परीक्षा केंद्र बना है।
इसमें न दो बाउंड्री है और न पर्याप्त शौचालय और फर्नीचर की व्यवस्था है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमरावां भी दोनों कक्षाओं का केंद्र बना है। यहां की धारण क्षमता तो इतनी है नहीं, साथ ही बाउंड्री भी नहीं है।
यही हालत भारतीय इंटर कॉलेज भदबा की है। राजा रघुराज सिंह इंटर कॉलेज संवतमई में सामूहिक नकल पकड़े जाने के कारण डिबार घोषित है। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज जोनिहां की पूरी इमारत जर्जर है।
विभाग ने इसे कंडम घोषित कर रखा है। सरदार पटेल इंटर कॉलेज साल्हेपुर सामूहिक नकल पकड़े जाने पर डिबार घोषित है। इसी तरह स्वामी शतानंद इंटर कॉलेज बहुआ, श्रीभगवानदीन इंटर कॉलेज जाफरपुर सिठर्रा जहानाबाद, राम बहादुर सिंह इंटर कॉलेज पुरईन ऐरायां स्व.गया प्रसाद इंटर कॉलेज मकनपुर, छेद्दी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरैनी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं का परीक्षा केंद्र बनाए गया हैं।
इनमें किसी में बाउंड्री नहीं है, तो किसी में पर्याप्त कक्ष नहीं है, तो किसी में दरवाजे खिड़की और शौचालयों की कमी है। इसके उल्लेख एडीएम की भेजी गई सत्यापन रिपोर्ट में होते हुए भी परिषद ने परीक्षा केंद्र बना दिया है।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में कुछ गड़बड़ियां हैं। इन्हें दुरुस्त कराकर जिला केंद्र निर्धारण कमेटी से अनुमोदित कराकर परिषद को अंतिम सूची भेजी जाएगी।
30 तक जमा करें आपत्तियां
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्र और छात्र आवंटन में सुधा के लिए 30 फरवरी की शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी हैं। डीआईओएस ने बताया कि गुरुवार शाम को परिषद ने पहली फरवरी की तिथि बदलकर 30 जनवरी तय कर है। सूची कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है। अगर किसी को कोई आपत्ति है, तो तय तिथि तक आपत्ति दाखिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें