फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकोठी उपकेंद्र से जुड़ेंगे 50 गांव, एक लाख को मिलेगी राहत

विज्ञापन
नव निर्मित नीलकोठी उपकेंद्र का निरीक्षण करते अधिशाषी अभियंता रामसनेही सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। नीलकोठी (मेवली) का विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। विद्युत सप्लाई चालू कराकर उपकेंद्र के मशीनों की जांच शनिवार को अफसरों ने की। एक हफ्ते में उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इस उपकेंद्र से 50 गांव जोड़े जाएंगे। जिनसे एक लाख लोगों को बिजली समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से मलवां ब्लाक क्षेत्र के मेवली में नीलकोठी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। विद्युत उपकेंद्र बनाने में करीब चार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
इसमें पांच एमवीए का एक ट्रांसफार्मर, तीन फीडर बनाए गए हैं। इस उपकेंद्र के बनने से सौंरा उपकेंद्र का लोड कम होगा। सौंरा उपकेंद्र की मशीनों से ओवरलोड की समस्या खत्म होगी और उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि 2016-17 में उपकेंद्र बनाने की मंजूरी मिली थी। 2018 में उपकेंद्र बनाने के लिए जमीन मिलने के बाद काम शुरू हुुआ था। बनारस की प्रभा इलेक्ट्रानिक्स कंपनी ने उपकेंद्र का निर्माण किया है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता रामसनेही, अधिशासी अभियंता मीटर वाईके सिंह, एसडीओ शुभम ने उपकेंद्र का शनिवार को निरीक्षण किया।
उपकेंद्र के लिए 12 कर्मियों की मांग
विद्युत उपकेंद्र संचालन के लिए अधिकारियों ने विभाग से 12 कर्मचारियों की मांग की है। इसमें तीन एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर), तीन संविदा लाइनमैन, छह संविदा पेट्रोलिंग कर्मी तैनात कराने की रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है।
नीलकोठी विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। उपकेंद्र में बिजली सप्लाई चालू कराकर जांच भी करा ली गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। उपकेंद्र के चालू होने से लोगों को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। - रामसनेही, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें