फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-टेंपो की भिड़ंत में 13 घायल, आठ गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुहा। सवारियों से भरी तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में 13 सवारियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आठ लोगों की हालात गंभीर देखते हुए पांच को जिला अस्पताल और तीन को कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिंदकी से जहानाबाद जाने के लिए जहांगीर (40) निवासी गुटैया खेड़ा थाना बकेवर, शाहिद (12), आलिया खातून (35), शबाना (45), शाहीन (45) निवासी साकिर थाना सिकंदरा, सावित्री देवी (35) निवासी भीतरगांव, अनीस (40) निवासी दलेल खेड़ा थाना जाफरगंज, संगीता (35) निवासी झावन खेड़ा थाना बिधनू, सावित्री देवी (40) निवासी इनायतपुर थाना बिधनू, सुमन देवी (30) व पुत्र शिवा (8) पुत्र देव शरण निवासी चौबेपुर, अरशद (8) पुत्र अनवर निवासी सिकंदरा, श्रीकृष्ण (55) निवासी वीरपाल थाना सजेती टेंपो से निकले थे।
मुगल रोड पर टेंपो जैसे ही सदान बदान के पुरवा गांव के समीप पहुंचा तो बकेवर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद टेंपो पर सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे, बकेवर थाना अध्यक्ष संगम लाल प्रजापति व खजुहा चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी, सभी घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सीएससी बिंदकी में भर्ती कराया।
जहां पर चिकित्सकों ने आठ लोगों की हालत चिंताजनक देखते हुए पांच को जिला अस्पताल और तीन को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लग गई जिसके बाद यातायात ठप हो गया। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद लोगों को सड़क से हटाकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें