पुलिस लाइन में विजेता टीम को शील्ड देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में तीरदांजी प्रतियोगिता के फाइनल मैच शनिवार को खेले गए। मुकाबलों में मेजबान ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए जीत हासिल की। समापन समारोह के आयोजन में पुलिस अधीक्षक ने जवानों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल मैच पुरुष वर्ग का हमीरपुर और मेजबान के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में मेजबान को परचम लहराया। वहीं महिला वर्ग में मेजबान और इलाहाबाद के बीच मैच खेला गया। इसमें महिला जवानों ने भी बाजी मारी। महिला कांसटेबल कुसुम विश्वकर्मा व विकास सिंह की मुकाबलों में जीत के लिए सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ जाफरगंज/लाइन मदन सिंह, आरआई राजेंद्र शर्मा, सूर्यभान सिंह आदि मौजूद रहे हैं।