फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चुराने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
भैंस चुराने के आरोप में पकड़े गए लोगों के बारे में बताते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भैंस चुराने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह पिकप पर तीन भैंसें ले जा रहे थे। चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। शनिवार सुबह सीओ आरके वर्मा ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।  
विज्ञापन



सीओ वर्मा ने बताया कि 12-13 जुलाई की रात गांव अलियाबाद निवासी अधिवक्ता रणवीर सिंह व गांव दरवेशाबाद निवासी ज्ञानेश व अर्जुन की तीन भैंस चोर पिकप पर लाद ले गए थे। इसकी तहकीकात के लिए कोतवाल राजेश सिंह के नेतृत्व में टीम लगाई गई थी। तहसील रोड बिंदकी में खागा थाना के गांव नंदापुर निवासी हरीलाल व उसके बेटे शिवबाबू को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। पिकप लोडर चालक गांव नंदापुर का ही शैलेंद्र भाग निकला, उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें