फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसों की मरम्मत का काम तेज

विज्ञापन
रोडवेज वर्क शाप में बस की मरम्मत करते रोजवेज कर्मी। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। होली के त्योहार की तैयारियां रोडवेज ने शुरू कर दी है। वर्कशाप में बसों की मरम्मत का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर बसें बढ़ाई जाएंगी। एआरएम ने दो दिन में होली पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने का चार्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।
होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। प्रवासियों का घरों की ओर लौटना शुरू हो गया है। खासकर दिल्ली रूट से प्रवासी बहुतायत संख्या में आते हैं।
परिवहन निगम इसे भुनाने के लिए बसों को चकाचक करने में लग गया है। रोज 8-10 बसों की मरम्मत की जा रही है। डिपो में 97 बसें निगम की हैं और 22 बसें अनुबंधित हैं।
जो कानपुर-प्रयागराज, लखनऊ-बांदा रूट के अलावा दिल्ली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गोरखपुर तक के लिए चलाई जाती है।
एआरएम एमएल केशरवानी ने बताया कि होली में दिल्ली रूट से ही ज्यादा यात्री आते हैं। अगले सप्ताह से वर्कशाप के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करके बसों की मरम्मत का काम तेज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि होली में बसों को लंबी दूरी पर चलाया जा सके। बसों की मरम्मत के लिए सामान भी आरएम कार्यालय कानपुर से मंगाने की सूची भेज दी गई है।
रोडवेज में सात यात्री बिना टिकट मिले
फतेहपुर। एआरएम एमएल केशरवानी ने अलग-अलग रूट पर बसों की चेकिंग की। इसमें सात यात्री बिना टिकट के यात्रा करते पकड़े गए।
परिचालकों से 2270 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एआरएम ने बताया कि लखनऊ रूट पर आलमबाग डिपो से तीन सवारी बिना टिकट मिले।
परिचालक से 960 रुपये जुर्माना वसूला गया। कानपुर रूट में फतेहपुर डिपो की बस से चार यात्री बिना टिकट सफर करते पाए गए। इस बस के परिचालक से 1310 रुपये जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें